हेलो दोस्तों,
मै श्वेता आप सभी का मेरे वेबसाइट chudailkikahani.com में स्वागत है। दोस्तों आज मै आप सबको DEVRAJ PATEL BIOGRAPHY लेके आई हु | जिस से आप सभी को पता चलेगा की वो कौन है कैसे वो फैमस हुआ। देवराज पटेल एक यूट्यूबर था ‘दिल से बुरा लगता है’ डायलॉग से फेमस होने वाले लड़के को हर कोई जानता होगा।
ये अपने मजाकिया अंदाज, मजेदार वीडियो और कॉमेडी चुटकुले के लिए जाने जाते थे। सोशल मीडिया पर इनके इस डायलॉग पर हजारों मीम बने। समाचारों से सुनने को मिला की वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। देवराज पटेल के सड़क हादसे में मौत हो गई है।
दोस्तों आप को बता दे की देवराज बहुत ही अच्छा कॉमेडियन था, जो अपनी अदाकारी और मनोरंजन से इन्होने लोगों को सोशल मीडिया पर बहुत हंसाया है। चलिए आज जानते हैं इनके पूरे जीवन परिचय के बारे में आखिर इतनी छोटी सी उम्र में यह प्रतिभा इन्हें कैसे मिली। इन्होने कैसे लोगो का दिल जीता।

Table of Contents
जीवन परिचय
देवराज पटेल का जनम 2001 में महासमुंद जिला (छत्तीसगढ़) में हुआ था। उनके घर में उनकी मम्मी पापा और एक छोटा भाई साथ में रहा करते थे। देवराज पटेल की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। हालांकि उनकी उम्र को लेकर अभी तक कोई भी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है…
नाम | देवराज पटेल |
पेशा | यूट्यूबर |
जन्म | 2001 |
जन्मस्थान | महासमुंद जिला (छत्तीसगढ़) |
प्रसिद्धि मिली | “दिल से बुरा लगता है” |
एजुकेशन | ग्रेजुएशन |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
धर्म | हिंदू |
मृत्यु | 26 जून 2023 (सड़क दुर्घटना) |
देवराज पटेल की शिक्षा
दोस्तों आप को बता दे की देवराज पटेल ने अपनी 12th तक की पढाई महासमुंद के कॉम्प्लेक्स स्कूल से की थी। उसके बाद ये अपनी ग्रेजुएशन की पढाई करने दुर्ग शहर चले गए जहाँ इन्होने बीए की डिग्री हांसिल की। इन्हे बचपन से ही अभिनय करना बेहद पसंद था इसलिए इन्होने पढाई के साथ में अभिनय के क्षेत्र में रूचि दिखाई और इनकी इस प्रतिभा को देखते हुए इन्हें कई नाटकों में प्रदर्शन करने का मौका मिला। इन्होने भुवन बाम की वेब सीरीज ढिंढोरा में भी काम किया है।
देवराज पटेल एक्सीडेंट
देवराज पटेल एक यूट्यूबर थे उन्होंने लोगो के दिलो में एक अलग ही जगह बना राखी थी। देवराज पटेल सोमवार 26 जून 2023 को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है। पुलिस के मुताबिक देवराज और उनका दोस्त बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें मौके पर ही उनकी जान चली गई। यह हादसा रायपुर के लाभांडी में 3 बजे के आस-पास हुआ।
दरअसल देवरज पटेल मूल रूप से महासमुंद जिले के निवासी थे, लेकिन रायपुर जिले में वीडियो बनाने के सिलसिले में रहते है। इसी बीच सोमवार को भी एक वीडियो बनाने के लिए जा रहे थे तभी रायपुर शहर के लाभांडी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक के शिकार हो गए है। हादसे के बाद मौके पर ही देवराज पटेल की मौत हो गई है। वे महासमुंद जिले के दाब पाली गांव के रहने वाले थ। पूरा परिवार भी गांव में ही रहते है। पिता घनश्याम पटेल खेती किसानी करते हैं, वहीं देवराज पटेल के एक और भाई हेमंत पटेल हैं।
दोस्तों देवराज पटेल करोड़ों लोगों के दिल में जगह बनाने वाले अब इस दुनिया में नहीं रहे। इन्होने अपनी प्रतिभा से करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई, लोगों को अपने अदाकारी से हंसाया। इस उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति वाकई दुखदाई है, भगवान उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।
भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजली
दोस्तों इस यूट्यूबर को खोने की खबर को सुनते ही जो कोई भी उन्हें जानता वह बहुत दुखी था, क्योंकि उन्होंने एक बहुत ही खास व्यक्ति को खो दिया है। देवराज ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से लाखों करोड़ों लोगों को मुस्कुराया और हंसाया है।
यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी बेहद दुखी हुई हैं. उन्होंने ट्विटर पर देवराज का एक पुराना वीडियो शेयर कर उनके साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। और उन्हें श्रद्धांजली दी…

देवराज पटेल का कैरयर
दोस्तों इनको बचपन से ही एक्टिंग का शोक था। देवराज पटेल जिन्हें लोग मीम बॉय ‘दिल से बुरा लगता है’ से भी जानते हैं, एक भारतीय कॉमेडी यूट्यूबर हैं। कुछ साल पहले इनका यह मीम बहुत वायरल हुआ जिसके बाद लोग इन्हें जानने लगे और जनता ने इन्हें बहुत सपोर्ट किया।
देवराज पटेल Social Media Account
Youtube | youtube.com/@dilseburalagtahai |
instagram.com/imdevrajpatel | |
facebook.com/Dilseburalagtahai | |
twitter.com/imdevrajpatel |
यूट्यूबर देवराज पटेल को उनके मजेदार वीडियो और चुटकुलों के लिए कई लोगों द्वारा पसंद किया गया था।
READ MORE :- AMLESH NAGESH GUIYA NEW CG MOVIE RELEASE, TRAILER, SONG, CAST, BUDGET & DIRECTER
FOR MORE :- RIG VEDA IN HINDI PDF DOWNLOAD | संपूर्ण ऋग्वेद